WELCOME

Tilak Tiwari From Mangawan,Rewa Is Inviting you All To This Blog "www.tilaktiwari.blogspot.com". Thank's Frnd's I Love U More. You Can Call Me On 0 8800989144 , 0 9685764272 .

Friday, October 8, 2010

बिखरे मोती.....


  1. - हर शख्स को आईना जरूर देखना चाहिए। बदसूरत शख्स को इसलिए ताकि वह अच्छे काम करके अपनी बदसूरती को कम कर सके और खूबसूरत शख्स को इसलिए, ताकि वह अच्छे काम करके अपनी खूबसूरती को बनाए रख सके।
  2. - हर शख्स को शादी जरूर करनी चाहिए। अगर अच्छी पत्नी मिल जाए तो जिंदगी संवर जाती है और अगर खराब पत्नी मिलती है तो इंसान दार्शनिक बन जाता है।
  3. - किसी को दोस्त बनाने में थोड़ा वक्त लें लेकिन एक बार दोस्ती करने के बाद हमेशा के लिए मजबूती से उसका हाथ थामे रखें।
  4. - दूसरों की सीख और लेखों से अपनी जिंदगी को संवारें ताकि आप आसानी से वह पा सकें, जिसे पाने के लिए दूसरों ने कड़ी मेहनत की।
  5. - आप जैसा दिखना चाहते हैं, उसके लिए कड़ी मेहनत करें। तभी प्रतिष्ठा मिलेगी।
  6. - हर ईमानदार शख्स मन से हमेशा बच्चा होता है।
  7. - अपशब्द न सिर्फ खुद में खराब होते हैं, बल्कि वे आत्मा को भी छलनी करते हैं।
  8. - जो सबसे कम में संतुष्ट है, वही असल में धनी है क्योंकि संतुष्टि ही कुदरत की दौलत है।
  9. - सिर्फ जीना मायने नहीं रखता, बल्कि सही तरीके से जीना मायने रखता है।
  10. - ऐसी जिंदगी बेमानी है, जिसे इम्तिहान का सामना नहीं करना पड़ा हो।
  11. - असली समझ तभी पैदा होती है, जब हम जान जाते हैं कि हम जिंदगी के बारे में, खुद अपने बारे में और अपने आसपास की दुनिया के बारे में कितना कम जानते हैं।
  12. - यह जानना ही असली ज्ञान और समझदारी है कि आप कुछ नहीं जानते हैं।
  13. - मैं जानता हूं कि मैं बुद्धिमान हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं कुछ नहीं जानता।
  14. - हमारी प्रार्थनाएं किसी खास चीज को हासिल करने के लिए नहीं होनी चाहिए क्योंकि भगवान बेहतर जानता है कि हमारे लिए क्या अच्छा है।
  15. - अगर सभी दुखों का ढेर लगा दिया जाए और हर किसी को उसमें से अपना हिस्सा लेने को कहा जाए तो ज्यादातर लोग उसमें से भी अपना हिस्सा लेने के लिए दावा करेंगे और हिस्सा लेकर चुपचाप अलग भी हो जाएंगे।
  16. - जहां इज्जत है, वहां डर है। लेकिन जहां डर है, वहां हमेशा इज्जत भी हो, ऐसा जरूरी नहीं है।
  17. - बेकार लोग सिर्फ खाने-पीने के लिए जिंदा रहते हैं, जबकि काबिल लोग जिंदा रहने के लिए खाते-पीते हैं।
  18. - महिला को अगर पुरुष की बराबरी मिल जाए तो वह पुरुष से बेहतर साबित होती है।
  19. - तीव्र इच्छाएं अक्सर जानलेवा नफरत पैदा करती हैं।

4 comments:

  1. u are great my friend

    puneet
    pls call me or receive my call.

    ReplyDelete
  2. तिवारीजी,जीवनोपयोगी जानकारियां आपने इस लेख में उपलब्ध करा दी हैं। आप अछ्छा लिख रहे हैं जारी रखें। हम आपसे नये नये विषयों पर लिखने की उम्मीद रखते हैं।आप मेरे स्वास्थ्य-आलेख नियमित पढते हैं इसके लिये आपको बहुत बहुत धन्यवाद।

    ReplyDelete
  3. तिलकजी ,मंगलमय पर्व दीपावली की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सुखी व प्रसन्न रखे।

    ReplyDelete